सुबह-सुबह भूकंप के तेज झटके
Punjab ujala news : अरुणाचल प्रदेश के बाद महाराष्ट्र में भूकंप के झटके शुरू हुए. महाराष्ट्र के नांदेड़ इलाके में गुरुवार सुबह शक्तिशाली भूकंप के झटके महसूस किए गए।बताया गया कि करीब 10 सेकेंड तक धरती हिलती रही. इस तेज भूकंप से लोग डर गए. नांदेड़ के अलावा परभणी और हिंगोली में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए.
दरअसल, यह भूकंप गुरुवार सुबह करीब 6.08 बजे महाराष्ट्र के नांदेड़ इलाके में आया, इस भूकंप के झटके करीब 10 सेकेंड तक महसूस किए गए. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.2 थी. भूकंप का केंद्र अखाड़ा बालापुर का इलाका था. फिलहाल इस भूकंप में किसी जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है.
आपको बता दें कि महाराष्ट्र से पहले गुरुवार तड़के अरुणाचल प्रदेश में भूकंप के दो झटके महसूस किए गए. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने बताया कि गुरुवार को अरुणाचल प्रदेश में अलग-अलग समय पर भूकंप के झटके महसूस किए गए.पहला भूकंप गुरुवार सुबह 1:49 बजे आया, जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.7 थी। इस भूकंप का केंद्र अरुणाचल प्रदेश के पश्चिमी कामेंग में करीब 10 किलोमीटर की गहराई में था. इसके साथ ही दो घंटे बाद दूसरा भूकंप आया. सुबह 3.40 बजे अरुणाचल प्रदेश में ही भूकंप का दूसरा झटका महसूस किया गया.
