पंजाब में कैसा रहेगा मौसम?
Punjab ujala news : हरियाणा और पंजाब के तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, जिससे दोपहर में गर्मी भी बढ़ती जा रही है. इसके साथ ही सुबह और शाम हल्की ठंड का अहसास अभी भी हो रहा है. मौसम विभाग की माने तो अब हरियाणा और पंजाब में मौसम फिर करवट लेने वाला है. हरियाणा में इस बार होली पर बारिश की संभावना बनती दिख रही है. इसको देखते हुए मौसम विभाग ने हरियाणा के अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर और कुरुक्षेत्र में बारिश का अलर्ट जारी किया है.
पंजाब में आज से मौसम लेगा करवट
मौसम विभाग के अनुसार, 21 मार्च यानी आज से पंजाब के मौसम में परिवर्तन आने वाला है. कई जिलों में 24 मार्च तक बादल छाए रहने की संभावना है. इसके साथ ही बूंदाबांदी और हल्की बारिश की भी संभावना बनती दिख रही है. वहीं मार्च महीने के अंत में प्रदेश के लोगों को सामान्य से ज्यादा गर्मी का सामना करना पड़ सकता है. फिलहाल पंजाब में तापमान 30 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है.
