शहीद अमृतपाल सिंह का अंतिम संस्कार आज
Punjab ujala news : मुकेरियां के गांव मंसूरपुर में छापेमारी करने पहुंची सीआईए स्टाफ की टीम पर गोली चलने से टीम में शामिल एक हवलदार की मौत हो गई है. मृतक हवलदार की पहचान गांव जंडोर निवासी अमृतपाल सिंह के रूप में हुई है। तीन साल पहले ही उनकी शादी हुई थी. शहीद अमृतपाल सिंह का अंतिम संस्कार आज किया जाएगा.पुलिस की गोली से गैंगस्टर भी घायल हो गया लेकिन वह हथियार छोड़कर मौके से भाग निकला. पुलिस ने गैंगस्टर के खिलाफ हत्या और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है और सूचना देने वाले को 25 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है.
घटना के बाद पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर घरों और गन्ने के खेतों की तलाशी शुरू कर दी।गौरतलब है कि सीआईए स्टाफ को सूचना मिली थी कि मंसूरपुर गांव का सुखविंदर सिंह उर्फ राणा जेल से जमानत पर गांव आया है। गोला बारूद के साथ गांव में छुपाया गया है.
