Search for:
  • Home/
  • India/
  • भारत पहुंचे मिचेल स्टार्क, KKR ने खेला था 24.75 करोड़ का दांव

भारत पहुंचे मिचेल स्टार्क, KKR ने खेला था 24.75 करोड़ का दांव

आईपीएल 2024 (IPL 2024) से पहले ऑस्ट्रेलियाई तेज़ गेंदबाज़ मिलेच स्टार्क (Mitchell Starc) भारत पहुंच गए हैं. स्टार्क को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने ऑक्शन में 24.75 रुपये की भारी कीमत देकर खरीदा था, जिसके साथ वह आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने थे. स्टार्क इससे पहले भी इंडियन प्रीमियर लीग में खेल चुके हैं, लेकिन तब वह रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का हिस्सा थे. अब 9 साल बाद टूर्नामेंट में उनकी वापसी हो रही है.

स्टार्क ने आखिरी आईपीएल मुकाबला 2015 में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेला था, जो उस सीज़न का दूसरा क्वालिफायर था. उस मैच में स्टार्क ने 4 ओवर में 27 रन खर्च कर 1 विकेट झटका था. अब इस सीज़न ऑस्ट्रेलियाई पेसर पर सभी की नज़रें रहेंगी, क्योंकि वह लीग के सबसे महंगे खिलाड़ी हैं. देखना दिलचस्प होगा कि क्या स्टार्क आईपीएल 2024 में केकेआर के लिए खेलते हुए अपना प्राइज़ टैग जस्टिफाई कर पाते हैं या नहीं. वहीं केकेआर ने स्टार्क की भारत पहुंचने की कुछ तस्वीरें शोशल मीडिया पर शेयर कीं. तस्वीरों में स्टार्क के चेहरे पर एक मुस्कान दिखाई दी, जिसे देख पता चल रहा है कि वह टूर्नामेंट के लिए कितने उत्साहित हैं. इस दौरान स्टार्क हाफ ब्लैक टी-शर्ट में नज़र आए.