Search for:
  • Home/
  • Jalandhar/
  • पंजाब में सांसद सुशील रिंकू और MLA शीतल अंगुराल बीजेपी में जाने की अटकलें

पंजाब में सांसद सुशील रिंकू और MLA शीतल अंगुराल बीजेपी में जाने की अटकलें

Punjab ujala news : पंजाब से आम आदमी पार्टी के इकलौते सांसद सुशील कुमार रिंकू और जालंधर वेस्ट से आप विधायक शीतल अंगुराल के बीजेपी में शामिल होने की अफवाहों पर विराम लग गया है। सांसद रिकूं ने स्पष्ट किया है कि आम आदमी पार्टी के साथ हमेशा उनकी वफादारी रहेगी और वह कहीं नहीं जा रहे। इसी तरह अंगुराल ने सोशल मीडिया पर लाइव होकर कहा कि ये सभी बातें निराधार हैं। 

वहीं जालंधर पश्चिम के विधायक शीतल अंगुराल ने लाइव होकर कहा- वह फिलहाल दिल्ली हैं। बीजेपी जाने की बातें सिर्फ अफवाह हैं। वह किसी पार्टी में शामिल नहीं हो रहे हैं। अंगुराल ने कहा कि आम आदमी पार्टी के साथ उनकी वफादारी है और वह भविष्य में भी किसी अन्य पार्टी में शामिल नहीं होंगे। वह दिल्ली में हैं और शाम तक वह ट्रेन के जरिए जालंधर पहुंच जाएंगे।