Search for:
  • Home/
  • Political/
  • पंजाबी युवाओं को घर बैठे मिलेगी भर्तियों की जानकारी

पंजाबी युवाओं को घर बैठे मिलेगी भर्तियों की जानकारी

Punjab ujala news : पंजाब सरकार युवाओं को साधने में जुट गई है। इसी कड़ी में जहां विभिन्न विभागों में सरकार द्वारा भर्ती की जा रही हैं। वहीं, अब युवाओं को भर्ती प्रक्रिया संबंधी सारी अपडेट समय से मिल पाए और वह उस भर्ती प्रक्रिया में शामिल हो पाएं। इसके लिए सरकार एक नई वेबसाइट और ऐप बनाने जा रही है। जिससे यह प्रक्रिया और आसान हो जाएगी। सब कुछ सही रहा तो आने वाले दो महीनों में यह सारी प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। राज्य सरकार घर-घर रोजगार व कारोबार मिशन के तहत यह सारी कोशिश कर रही है। इसके लिए गत समय में हुई मीटिंग में इन सभी मुद्दों पर चर्चा हुई थी। इसके बाद राज्य के कई मंत्रियों ने दक्षिण के राज्यों का दौरा किया था। इस दौरान उन राज्यों द्वारा लोगों को लेकर चलाई जा रही स्कीमों की स्टडी की गई। उसके बाद ही इस दिशा में काम शुरू हुआ। मौजूदा समय में सरकार 42 तरह की सेवाएं घर पर मुहैया करा रही है। सीएम भगवंत मान का कहना है कि सरकार की कोशिश यही है कि लोगों को किसी भी प्रकार की दिक्कत न आए। उसी कड़ी में सारे काम किए जा रहे हैं। आने वाले समय में गावों में रजिस्ट्री की सेवाएं शुरू करने जा रहे हैं।

ऐप में इस तरह मिलेंगी सुविधाएं

सूत्रों की माने तो इस ऐप में विभिन्न विभागों में निकाली जाने वाली भर्ती संबंधी सारी डिटेल रहेगी। इसके बाद लोग आसानी से अपनी सुविधा अनुसार ऐप से ही आवेदन कर पाएंगे। इसके अलावा सरकार की कोई योजना आती है तो उसकी जानकारी मिलेगी।