Search for:
  • Home/
  • Jalandhar/
  • जालंधर स्टेशन के चीफ यार्ड मास्टर सहित 3 सस्पेंड

जालंधर स्टेशन के चीफ यार्ड मास्टर सहित 3 सस्पेंड

जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन पर फिरोजपुर रेलवे मंडल के सीनियर डिवीजनल ऑपरेटिंग मैनेजर उचित सिंघल ने बीते दिन औचक निरीक्षण किया था। इस दौरान कई खामियां पाई गईं। फिरोजपुर मंडल ने संज्ञान लेते हुए जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन के चीफ यार्ड मास्टर वीके चड्ढा, दो अन्य कर्मचारी मनीष और जय नारायण के खिलाफ कार्रवाई कर दी है। तीनों को तुरंत प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है।मिली जानकारी के अनुसार, बीते दिन निरीक्षण के लिए जब अधिकारी जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि एक माल गाड़ी की मरम्मत चल रही थी। इस दौरान मालगाड़ी को स्टेबल करने के लिए पहियों के नीचे गुटके और चेन नहीं लगाई गई थी। इससे हादसा हो सकता था।

इससे पहले भी अधिकारी निरीक्षण के लिए पहुंचे थे बता दें कि कठुआ से बिना ड्राइवर चली ट्रेन को लेकर फिरोजपुर मंडल काफी सख्त हो गया है। फिरोजपुर मंडल के अंडर आते सभी स्टेशनों पर अधिकारी निरीक्षण कर रहे हैं। इससे पहले भी जालंधर में फिरोजपुर मंडल की असिस्टेंट ऑपरेशन मैनेजर पायल द्वारा भी निरीक्षण किया गया था। उन्हें भी यहां काफी खामियां मिली थीं।