पंजाब विधानसभा बजट सेशन का 7वां दिन
Punjab ujala news : पंजाब विधानसभा बजट सेशन के 7वें दिन सीएम भगवंत मान केंद्र पर भड़क गए। सीएम भगवंत मान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्चुअल उद्घाटन करने पर सवाल खड़ा किया है। सीएम मान ने कहा कि आज ही उन्हें टीवी से पता चला, पंजाब के शंभू से साहनेवाल लुधियाना तक 7 रेलवे स्टेशनों को अपग्रेड किया जा रहा है। प्रधानमंत्री ऐसा क्या वाहवाही बटोरने के लिए कर रहे हैं।
इससे पहले सीएम भगवंत मान केंद्र पर भड़के थे। सीएम भगवंत मान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्चुअल उद्घाटन करने पर सवाल खड़ा किया है। सीएम मान ने कहा कि आज ही उन्हें टीवी से पता चला, पंजाब के शंभू से साहनेवाल लुधियाना तक 7 रेलवे स्टेशनों को अपग्रेड किया जा रहा है। प्रधानमंत्री ऐसा क्या वाहवाही बटोरने के लिए कर रहे हैं।सीएम मान ने कहा कि रेलवे केंद्र के साथ जुड़ा है, केंद वर्चुअल उद्घाटन कर रहा है। एक तरफ गवर्नर साहिब बैठ जाते हैं और दूसरी तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उद्घाटन कर देते हैं। स्टेट को उनकी कोई जानकारी नहीं दी जाती। वहां भाजपा व नरेंद्र मोदी के नारे लगने शुरू हो जाते हैं। मतलब है कि वे वाहवाही बटोरना चाहते हैं। क्या इसमें पंजाब का धन नहीं लगता। प्राजेक्ट्स की तरफ जाने वाली सड़क पर पंजाब का पैसा लगा है। इन्फ्रास्ट्रक्चर देने में भी राज्य का पैसा लगता है।
