Search for:
  • Home/
  • Crime/
  • गानों की आवाज से युवक ने की आत्महत्या

गानों की आवाज से युवक ने की आत्महत्या

Punjab ujala news : पड़ोस में डेरे के अंदर तेज आवाज में गानों ने 38 वर्षीय नौजवान को आत्महत्या करने पर मजबूर कर दिया। युवक ने जहरीले गोलियों का सेवन कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 306, 120बी के तहत मामला दर्ज किया है।मामला मोगा के थाना कोट ईसे खां के अंतर्गत गांव चूड़चक का है। मृतक की पत्नी गगन कौर ने बताया कि उनके गांव चुड़चक में पड़ोस में बने डेरे के हॉल में प्लास्टर का काम चल रहा था और डेरे में तेज आवाज में गाने बज रहे थे। उसका पति गुरदीप सिंह तेज आवाज में गाने बजाने वाले पड़ोसी को तेज आवाज़ में गाने बजाने से रोकता था।

डेरा कमेटी ने नहीं सुनी शिकायत

इस बारे में कई बार डेरा कमेटी को भी बता चुका था, लेकिन उसकी बात नहीं सुनी गई। मृतक की पत्नी ने बताया उसके पति ने तेज आवाज में गाने से परेशान होकर जहर निगल लिया, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए मोगा के सरकारी अस्पताल में लाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।