मायावती का बड़ा ऐलान, लोकसभा चुनाव अकेले लड़ेगी BSP
Punjab ujala news : बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने लोकसभा चुनाव को लेकर बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने ऐलान किया है कि बसपा अकेले लोकसभा चुनाव लड़ेगी. साथ ही उन्होंने किसी तीसरे मोर्चे और किसी के साथ गठबंधन करने के अटकलों को भी खारिज कर दिया है. बता दें कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है. मायावती के ऐलान से पहले कई तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं कि बसपा इंडिया गठबंधन के साथ जा सकती हैं. वहीं कुछ लोग इस बात की भी चर्चा कर रहे थे कि यूपी में तीसरा मोर्चा भी तैयार हो सकता है. हालांकि मायावती के ऐलान के बाद ये सभी अटकलें खारिज हो गई हैं.
