MP के सचिवालय में लगी आग, छठी मंजिल तक पहुंची लपटें
Punjab ujala news : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में शनिवार सुबह बड़ा हादसा हुआ. वल्लभ भवन के 1, 4, 5, 6 वीं मंजिल पर आग लगी है. बताया जा रहा है कि आग में कई महत्वपूर्व दस्तावेज जलकर खाक हो गए हैं. पुरानी फाइलों और कचरे के ढेर में आग लगने की बात सामने आ रही है. देखते ही देखते आग की लपटें चौथे फ्लोर तक पहुंचने लगी थी. मध्य प्रदेश मंत्रालय भवन में आग लगने की खबर से हड़कंप मच गया. इसके बाद फौरन दमकल विभाग को घटना की जानकारी दी गई. फौरन दमकल की टीम मौके पर पहुंची. फायर सेफ्टी एक्सपर्ट पंकज खरे भी मौके पर मौजूद हैं.बता दें कि वल्लभ भवन में मध्य प्रदेश का सचिवालय है. मुख्यमंत्री समेत मंत्रियों के दफ्तर भी यहीं है. भवन के पांचवें फ्लोर पर मुख्यमंत्री का दफ़्तर है. फ़िलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है
उज्जैन के उद्योगपुरी क्षेत्र में संचालित होने वाली प्लास्टिक के आइटम बनानी वाली एक फैक्ट्री में शुक्रवार रात आग लग गई. बीती रात करीब 11:45 बजे लगी आग से आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया. आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया था. वहां के लोगों ने आग की लपटें देखी तो रात 12:00 बजे के करीब फायर ब्रिगेड को सूचना दी. सूचना के बाद फायर ब्रिगेड की 3 दमकल वाहन मौके पर पहुंची और आग को बुझाने का प्रयास करते रहे. करीब एक घंटे में पूरी तरह आग पर काबू पाया जा सका.
