पंजाब जाकर किसानों से मिली अमिताभ की नातिन
Punjab ujala news : अमिताभ बच्चन-जया बच्चन नातिन नव्या नवेली नंदा फेमस स्टार किड्स में से एक हैं लेकिन वह बॉलीवुड फिल्मों से दूर रहती हैं. वह बिजनेसमैन निखिल नंदा और श्वेता बच्चन की बेटी हैं. 26 साल की हो चुकीं नव्या को फिल्मों में कोई दिलचस्पी नहीं है. इसलिए वह अपने पिता ‘एस्कॉर्ट्स कुबोटा लिमिटेड’ कंपनी को आगे बढ़ा रही हैं. बता दें क यह कंपनी जो एग्रीकल्चर मशीनरी, ऑटोमोटिव और इंजीनियरिंग क्षेत्रों में एक्टिव है. इकोनॉमिक टाइम्स के मुताबिक, 2021 में कंपनी का टर्नओवर 7014 करोड़ रुपए रहा.
शो में नव्या नवेली नंदा ने अपने करियर और बिजनेस में अपने फ्यूचर प्लान को लेकर बहुत सारी बातें की. इस दौरान जब उनसे पूछा गया कि उन्होंने अपने नाना अमिताभ बच्चन और नानी जया बच्चन की तरह फिल्मों में अपना फ्यूचर क्यों नहीं चुना? इस पर नव्या ने कहा- मेरे दोनों साइड (नाना-दादा) बेहतरीन विरासत है. मेरे पिता की साइड आप देखेंगे तो, यहां 4 पीढ़ियों से बिजनेस में हैं. ये भले ही लोगों के लिए हैरान करने वाली बात हो लेकिन मेरे लिए ऐसा नहीं है मैं इसे ही आसान मानती हूं.आगे नव्या ने अपनी बात को बेहद विस्तार से समझाते हुए बताया कि वह उनके घर की महिलाएं आम महिलाएं नहीं थीं वो बिजनेसवुमन थीं. इसलिए मेरे अंदर जो है वह सब इन्हीं की वजह से हैं. नव्या ने कहा- मैं दिल्ली में अपने दादा और पिता के साथ ज्यादा रही हूं और उन्हीं के साथ बड़ी हुई हूं. वे लोग बिजनेसमैन और इंडस्ट्रियलिस्ट हैं. मैं बचपन से ही स्टॉक मार्केट और टैक्टर्स की बातें सुनते आई हूं. यही मेरा बचपन रहा है. मेरे परिवार की महिलाएं बिजनेसवुमन थीं इसलिए मुझे इन्हीं से बिजनेसवुवन बनने की प्रेरणा मिली है. मैं फिल्मों के सेट पर नहीं जाती थी. इसलिए फिल्मों और ग्लैमर से मेरा कोई खास लगाव नहीं है.
आगे नव्या खुलासा किया कि उन्होंने अपने पिता के बिजनेस से क्या सीखा है. उन्होंने ये बताया कि वह कंपनी के अंदर आने वाले किसानों,डीलर्स से भी बातें की और उनसे भी बहुत कुछ सीखा है. इसके लिए उन्होंने देशभर के कोने-कोने तक जाकर घूमा और मार्केटिंग के लिए जरूरी चीजों को सीखने में कामयाब रहीं. नव्या ने कहा-किसी भी चीज में कम्युनिकेशन डिजिटल पर शिफ्ट होना या बात करना बेहद जरूरी मुद्दा है. भले वो ट्रैक्टर खरीदने जैसी छोटी चीज क्यों न हो. क्योंकि अब लोग वाकई में ट्रैक्टर देखने के लिए शोरूम और डीलरशिप पर नहीं जाना चाहते, वे घर बैठे अपनी सुविधा के हिसाब से चीजें खरीना चाहते हैं.
