जेल में बंद सपा विधायक इरफान सोलंकी के घर ED की रेड
Punjab ujala news : जेल में बंद कानपुर से समाजवादी पार्टी के विधायक इरफान सोलंकी और उनके रिश्तेदारों के घर पर गुरुवार सुबह-सुबह ED की टीम ने छापेमारी की है. ईडी की टीम ने सभी के मोबाइल फोन जब्त करते हुए सीसीटीवी कनेक्शन भी काट दिया है. फिलहाल ईडी की टीम जांच में जुटी है. बता दें कि विधायक इरफान सोलंकी पिछले एक साल से महाराजगंज जेल में बंद है. विधायक इरफान सोलंकी पर महिला का घर जलाने और फर्जी आधार कार्ड समेत कई मामले दर्ज हैं.गौरतलब है कि महाराजगंज जेल में बंद समाजवादी पार्टी के विधायक इरफान सोलंकी की परेशानियां बढ़ती ही जा रही हैं. विधायक पर फर्जी आधार कार्ड मामले में आरोप तय किये गए हैं. कानपुर की एमपी-एमएलए लोअर कोर्ट ने विधायक और उनके दो साले समेत सात पर आरोप तय कर दिया. अब इस मामले में अगली सुनवाई 18 मार्च को होगी.
