Search for:
  • Home/
  • Jalandhar/
  • जालंधर से चुनाव लड़ सकते हैं सूफी गायक हंस राज

जालंधर से चुनाव लड़ सकते हैं सूफी गायक हंस राज

Punjab ujala news : दिल्ली पश्चिमी से BJP सांसद और सूफी गायक हंस राज हंस जालंधर या होशियारपुर से लोकसभा उम्मीदवार हो सकते हैं। दिल्ली पश्चिमी से बीजेपी किसी अन्य कैंडिडेट पर दांव खेल सकती है। बुधवार को बीजेपी अपनी दूसरी लिस्ट जारी करेगी, जिसमें इसका ऐलान हो सकता है। फिलहाल किसी भी नेता ने इस पर खुलकर टिप्पणी नहीं की है।

बता दें कि देश में 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियां जोरों से तैयारियां कर रही हैं। फिलहाल इलेक्शन कमिशन द्वारा तारीख जारी नहीं की गई है, मगर सियासत अभी से तेज हो गई है। संभावना है कि मई आखिरी या अप्रैल शुरुआत में चुनाव करवाए जा सकते हैं।आज दिल्ली में होगी पार्लियामेंट्री बोर्ड की मीटिंग बीजेपी चुनावों को लेकर कोई भी गलत कदम नहीं उठाना चाहती। बुधवार को दिल्ली में भाजपा पार्लियामेंट्री बोर्ड की मीटिंग होगी, जिसमें ये फैसला लिया जा सकता है। जालंधर और होशियारपुर में भाजपा के पास लोकसभा को लेकर कोई प्रमुख चेहरा नहीं है, जिसके चलते इन दोनों जिलों में हंस राज हंस पर बीजेपी दांव खेल सकती है।