जालंधर में PNB का ATM काटने का प्रयास
Punjab ujala news : जालंधर में लाबड़ा के पास एक एटीएम का काटने की कोशिश की गई। गनीमत रही कि समय रहते चौकीदार आ गया तो बचाव हो गया, वरना लाखों रुपए का नुकसान हो सकता था। घटना के बाद जांच के लिए थाना लांबड़ा की पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। वारदात करने के लिए करीब चार आरोपी गैस कटर लेकर आए थे, मगर बड़ा बचाव हो गया।
