Search for:
  • Home/
  • India/
  • राज्यसभा चुनाव का मंच तैयार, कांग्रेस-SP की बढ़ी टेंशन

राज्यसभा चुनाव का मंच तैयार, कांग्रेस-SP की बढ़ी टेंशन

लोकसभा चुनाव से पहले देश के 15 राज्यों में राज्यसभा चुनावों के लिए मंच तैयार है. इस चुनाव में 56 राज्यसभा सीटों पर नए सदस्य मिलने थे, जिनमें से 41 पहले ही निर्विरोध चुने जा चुके हैं. ऐसे में बाकी बची 15 सीटों पर आज सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक वोटिंग होगी. इसके बाद शाम 5 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी और देर शाम तक नतीजे सामने आ जाएंगे.चुनाव आयोग ने पिछले महीने जिन 56 सीटों के लिए चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की थी, उनमें से पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा और नई पार्टी में शामिल हुए अशोक चव्हाण और केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव और एल मुरुगन सहित 41 सीटें निर्विरोध चुनी गईं. ऐसे में उत्तर प्रदेश की बाकी 10, कर्नाटक की 4 और हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक की 1 सीट पर आज मतदान होगा.

बीजेपी को फायदे की उम्मीद
राज्यसभा चुनाव में सत्तारूढ़ बीजेपी के पास 56 में से 28 सीटें हैं- जिसमें पार्टी विधायक किरोड़ी लाल मीना द्वारा खाली की गई एक सीट भी शामिल है, जो अब राजस्थान में मंत्री बन गए हैं. इस चुनाव के बाद उसके पास कम से कम 29 सीटें होंगी. वहीं उत्तर प्रदेश में विपक्षी इंडिया गठबंधन को दो सीटों का फायदा हो सकता है, क्योंकि सपा को अपनी सीटों की संख्या एक से बढ़कर तीन होने की उम्मीद है.

इस चुनाव में कांग्रेसशासित दो राज्यों की तीन सीटों और उत्तर प्रदेश की एक सीट पर कड़ा मुकाबला है. सूत्रों ने संकेत दिया है कि विपक्षी विधायकों द्वारा क्रॉस वोटिंग की पूरी संभावना है, जिस पर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी कड़ी नजर रख रही है.

कर्नाटक में होटल भेजे गए सारे कांग्रेस विधेयक
कर्नाटक में राज्यसभा चुनाव से एक दिन पहले कांग्रेस ने अपने सभी विधायकों को होटल भेज दिया है. यहां कांग्रेस की तरफ से अजय माकन, सैयद नसीर हुसैन और जीसी चंद्रशेखर, जबकि बीजेपी की तरफ से नारायण बंदगे और जेडीएस से कुपेंद्र रेड्डी चुनाव मैदान में हैं.

यहां कांग्रेस के पास 134 विधायक, बीजेपी के पास 66 और जेडीएस के पास 19 विधायक हैं, जबकि चार अन्य विधायक हैं. चार अन्य विधायकों में से, कांग्रेस दो निर्दलीय और सर्वोदय कर्नाटक पक्ष के दर्शन पुत्तनैया के समर्थन का दावा करती है तथा तीन सीटें जीतने को लेकर आश्वस्त है.