जालंधर की छाबड़ा इंटरप्राइजेज में चोरी
Punjab ujala news : जालंधर में श्री काली माता मंदिर के पास एक सिगरेट दुकान में चोरी हो गई। आरोपी दुकान के अंदर से करीब ढ़ाई लाख का सामान और तिजोरी में पड़े पैसे चोरी कर ले गए। आरोपियों ने वारदात को तड़के सुबह करीब साढ़े तीन बजे अंजाम दिया। घटना की सूचना मिलते ही थाना डिवीजन नंबर 8 की पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल आसपास के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं।
