Search for:
  • Home/
  • Crime/
  • यूट्यूब से देखकर छापने लगे नकली नोट, कर्रेंसी की प्रिंटिंग देख के पुलिस के उड़े होश

यूट्यूब से देखकर छापने लगे नकली नोट, कर्रेंसी की प्रिंटिंग देख के पुलिस के उड़े होश

Punjab ujala news : आज के समय में यूट्यूब एक ऐसा प्लेटफॉर्म बन गया है जिसे देखने के बाद हर कोई कुछ भी ट्राई करने लगता है. बिहार में भी एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जिसमें अपराध करने के लिए यूट्यूब का सहारा लिया गया. मामला गया का है जहां पुलिस ने जालसाजी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है. यह गिरोह यूट्यूब से ट्रिक सीखकर तेजी से नकली नोट छाप रहा था, जिसका पुलिस ने भंडाफोड़ कर दिया है.इस बीच पुलिस ने गिरोह के दो आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है. गया पुलिस ने चेरकी थाना क्षेत्र के कुरवांमा गांव में नकल गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जहां नकल का खेल चल रहा था. पुलिस ने 4 लाख 73 हजार रुपये के नकली नोट और नकली नोट छापने में इस्तेमाल होने वाले कई उपकरण बरामद किए हैं. इस काम में शामिल दो अपराधियों को भी गिरफ्तार किया गया है.

गया एसएसपी आशीष भारती ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर एक युवक को हिरासत में लिया गया था, जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गयी. यह गैंग खुद नकली पैसा खपाता था. फिलहाल गिरफ्तार आरोपियों से इस बारे में पूछताछ की जा रही है. एसएसपी ने कहा कि अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. उन्होंने बताया कि बरामद 4 लाख 83 हजार रुपये में 50, 100, 200 और 500 रुपये के नकली नोट शामिल हैं. यह गिरोह करीब 4 महीने से नकली नोट बनाने का धंधा कर रहा था.जानकारी के मुताबिक, इस गिरोह ने यूट्यूब से वीडियो देखकर नकली नोट बनाना सीखा था और अब तक ये 5 लाख रुपये के नकली नोट तैयार कर चुके हैं, जिसमें से 25 हजार रुपये बाजार में खपा चुके हैं. देखने में ये नोट बेहद खराब गुणवत्ता के हैं। पुलिस ने नकली नोट छापने में इस्तेमाल होने वाला प्रिंटर, कटर मशीन और उपकरण भी बरामद किया है. आगामी लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए लाखों रुपये के नकली नोट छापे जा रहे थे, पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है.