Search for:
  • Home/
  • Entertainment/
  • अक्षय-टाइगर की जोड़ी बेस्ट, महाफ्लॉप है 250 करोड़ी फिल्म का टाइटल ट्रैक!

अक्षय-टाइगर की जोड़ी बेस्ट, महाफ्लॉप है 250 करोड़ी फिल्म का टाइटल ट्रैक!

Punjab ujala news : अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ स्टारर ‘बड़े मियां छोटे मियां’ का टाइटल ट्रैक लॉन्च हो गया है. गाने में अक्षय और टाइगर की बेहतरीन केमेस्ट्री देखने को मिल रही है. अक्षय और टाइगर के डांस स्टेप्स भी कमाल के हैं. अक्षय और टाइगर लुक और स्टाइल काफी अलग और यूनीक दिख रहा है. लेकिन ऑडियंस को यह गाना और इसकी कोरियाग्राफी बिल्कुल भी पसंद नहीं आ रहा. गाना आते के साथ ही इसकी आलोचना भी शुरू हो गई. यहां तक मेकर्स भी इस गाने को लेकर लोगों के निशाने पर आ गए हैं.

दरअसल, इस गाने को लोग साल 1998 में आई गोविंदा और अमिताभ बच्चन स्टारर फिल्म ‘बड़े मियां छोटो मियां’ के टाइटल ट्रैक का रिक्रिएट वर्जन बता रहे हैं. ऑडियंस का कहना है कि मेकर्स ने पुराने गाने को खराब कर दिया है. नया गाना बिल्कुल भी अच्छा नहीं है. एक यूजर ने लिखा,”प्लीज, पुराने और बेहतरीन सॉन्ग को बर्बाद मत करो. अक्षय हर चीज को बर्बाद कर दोगे क्या?”

एक अन्य यूजर ने लिखा, “फ्लॉप गाना.” एक ने लिखा,”बहुत ही बेकार सॉन्ग है… पुरानी वाइव ही नहीं है..” एक ने लिखा, “ईद की महाफ्लॉप फिल्म है.” हालांकि कई लोगोंने अक्षय कुमार-टाइगर श्रॉफ की जोड़ी को बहुत ही अच्छा बताया है. उनके डांस की तारीफ भी कर रहे हैं. टाइगर और अक्षय के इस अवतार को फैंस पसंद भीकर रहे हैं.