‘द केरल स्टोरी’ के बाद, अदा शर्मा को मिल रही ज्यादा अपॉर्चुनिटी
Punjab ujala news : अदा शर्मा के लिए साल 2023 काफी अच्छा साबित हुआ था. पिछले साल आई उनकी फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ रिलीज के साथ बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी. इस फिल्म ने उन्हें रातोंरात मशहूर बना दिया. इस फिल्म के बाद उनकी किस्मत चमक गई है.अब वह बहुत ही जल्द सुनील ग्रोवर के साथ वेब सीरीज ‘सनफ्लावर 2’ में और फिल्म ‘बस्तर’ में नजर आने वाली हैं.
Vसवाल: ‘द केरल स्टोरी’ के बाद आपके करियर में क्या बदलाव आया? अदा शर्मा: अपॉर्चुनिटी ज्यादा मिल रही हैं, लेकिन जो मुझे मिला… मैं तो सोच भी नहीं सकती थी कि इतना मिलेगा. मुझे कभी नहीं लगता था कि इस फिल्म का हिस्सा मैं कभी हो सकती हूं. दरअसल, मैं प्लान नहीं करती हूं और न ही ज्यादा सोचती हूं. बस, जो मुझे मजा आएगा करने में और जो ऑडियंस को मजा आएगा देखने में तो मैं वही करूंगी. अभी एक महीने में 3 रिलीज है, ‘द केरल स्टोरी’ है, ‘बस्तर’ और वेब सीरीज ‘सनफ्लावर 2’ है.
सवाल: क्या लगता है आपको, क्या ‘बस्तर’ से आपकी एक अलग पहचान बनेगी?
अदा शर्मा: मैं इतना सोचती नहीं हूं, मैं एक एक्टर हूं, तो मैं पड़ूं न इन सबके चक्कर में, क्योंकि मैं महसूस करती हूं कि मैं फिर किरदारों को सच्चाई से नहीं निभा पाऊंगी. अगर मैं सक्सेस का या उसके बाद क्या होगा या इससे ये फायदा या लाभ होगा मुझे, अगर मैं ऐसे करूं तो…. अगर मेरी सोच ये है तो कहीं न कहीं से मैं एक्टिंग में गद्दारी करूंगी. एक एक्टर का काम बस इतना ही है कि आप अपनी सोच बस इतनी रखो कि ये रोल मुझे इतना रियल प्ले करना है कि लोग विश्वास करें कि ये मैं हूं.
सवाल: ‘सनफ्लावर 2’ में काम करना कैसा रहा?
अदा शर्मा: बहुत मजा आया और मैं खुश हूं कि डायरेक्टर मुझे कास्ट कर रहे हैं एक अलग-अलग किरदार में. बहुत बार एक्ट्रेसेस टाइपकास्ट होती है एक किरदार में, जैसे एक लड़की अगर बोल्ड रोल्स कर रही है तो बोल्ड वाले रोल्स में ही रहेगी. मैं खुश हूं कि ‘द केरल स्टोरी’ में मैं एक दम मासूम सी, कॉलेज की लड़की हूं और जो फंस जाती है, लेकिन ‘सनफ्लावर’ में मैं एक बहुत ही मॉर्डन गर्ल के किरदार में हूं, जो एक मर्डर सस्पेक्ट है, जो कहती है कि वह एक बार डांसर है और वो एक मिशन पर है.
