जालंधर में टैंट हाउस के गोदाम में लगी भीषण आग
Punjab ujala news : जालंधर के कस्बा भोगपुर में आधी रात एक बड़े टेंट हाउस के गोदाम में किन्हीं कारणों से भीषण आग लग गई। जिससे उक्त टैंट हाउस मालिक का लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही जालंधर सिटी और भोगपुर की फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंच गई थी। करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद उक्त आग पर काबू पाया गया था।मिली जानकारी के अनुसार फायर ब्रिगेड के जालंधर स्थित कंट्रोल रूम में रात करीब 11.55 बजे सूचना दी गई थी कि थाना भोगपुर के क्षेत्र में एक गोदाम में भीषण आग लगी थी। रात के वक्त ड्यूटी पर मौजूद फायर ब्रिगेड अधिकारी सुखबीर सिंह अपनी टीम के साथ तुरंत भोगपुर के लिए रवाना हो गए थे। मिली जानकारी के अनुसार भोगपुर के लिए जालंधर से सिर्फ एक ही गाड़ी भेजी गई थी। बाकी गाड़ियां भोगपुर फायर स्टेशन से ही आई थी।
