Search for:
  • Home/
  • Crime/
  • लुधियाना में भाजपा नेता सुखविंदर पर FIR दर्ज

लुधियाना में भाजपा नेता सुखविंदर पर FIR दर्ज

Punjab ujala news : लुधियाना में आज भाजपा के नेता सुखविंदर सिंह बिंद्रा पर थाना दुगरी की पुलिस ने FIR दर्ज की है। सुखविंदर पर आरोप है उन्होंने अपने दस्ते के साथ चलने वाली जिप्सी गाड़ी पर जाली नंबर प्लेट लगाई है। जिप्सी में अलग से लाइट सिस्टम आदि भी करवाया है जो कि ट्रैफिक नियमों के विपरीत है।इस संबंध में किसी व्यक्ति ने सुखविंद्र के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी। मामले की जांच के बाद पुलिस ने उन पर FIR दर्ज की गई है। SHO अमनदीप सिंह बराड़ के मुताबिक जिप्सी पर जाली नंबर प्लेट लगी थी। लाइटिंग सिस्टम अलग से लगवाया गया था।