पंजाब के NRI ने चांद पर खरीदी जगह
Punjab ujala news : जालंधर के NRI व्यक्ति ने चांद पर जगह खरीदी। उसने एक-एक एकड़ के 2 प्लाट खरीदे। जिसमें एक प्लाट पति के नाम कर उसे बर्थडे का गिफ्ट दिया, जबकि एक बचपन के दोस्त के नाम करवा दिया।NRI हरजिंदर सिंह जालंधर के जंडियाला मजकी के रहने वाले हैं। कुछ दिन पहले वह इटली से जालंधर पहुंचे। हरजिंदर सिंह ने यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका की एक सरकारी वेबसाइट से ये जगह चांद पर खरीदी है। इसका सारा प्रोसेस ऑनलाइन हुआ।हरजिंदर सिंह ने कहा- मैं अब अपने परिवार के साथ इटली में रहता हूं। मुझे किसी जानकार से पता चला था कि यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका की एक वेबसाइट से चांद पर जमीन खरीदी जाती है। जिसके बाद पहले इसका प्रोसेस पता किया। पता चला कि इसकी सारी प्रक्रिया ऑनलाइन है।चांद पर जगह के लिए ऑनलाइन अप्लाई कर 2 प्लाट खरीदे। एक प्लाट को पत्नी के जन्मदिन वाले दिन पर गिफ्ट किया।हरजिंदर सिंह ने कहा- मेरा दोस्त सुखजीत जालंधर में रहता है। उसने मुझसे संपर्क किया और कहा कि चांद पर खरीदा हुआ एक प्लाट उसके नाम कर दे, वह उसके लिए पैसे चुकाने को तैयार है। जिसके बाद एक प्लाट दोस्त के नाम किया है। जिसके दस्तावेज दोस्त को सौंप दिए हैं। दोस्त से प्लाट के बदले में कोई पैसा नहीं लिया।उन्होंने बताया कि हम दोनों दोस्त एक ही गांव के रहने वाले हैं। हमारा जन्म यहीं हुआ, एक साथ खेले और बड़े हुए। जिसके चलते मैंने अपना एक प्लाट दोस्त के नाम कर दिया।
