किसानों ने किया नाश्ता, फिर टियर गैस की शेलिंग, राहुल ने घा यल किसान से की बात
Punjab ujala news : किसान आंदोलन के चलते हरियाणा के अंबाला में शंभू बॉर्डर जंग का मैदान बना हुआ है. आंदोलन के दूसरे दिन किसान शंभू बॉर्डर पर डटे हुए हैं. यहां पर बीती रात दो बजे तक पुलिस की तरफ से आंसू गैस के गोले दागे गए. फिर बुधवार सुबह 8 बजकर 5 मिनट पर पुलिस ने फिर टियर गैस की शैलिंग की. फिलहाल, शंभु बॉर्डर पर डटे किसानों को आगे ना बढ़ने की हिदायत दी गई है और किसान नेता सरवन सिंह पंढेर प्रैस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं और आगे की रणणीति के बाद ही दिल्ली कूच करेंगे.जानकारी के अनुसार, मंगलवार रात को किसान शंभु बॉर्डर पर ही रुक गए और यहां पर उन्होंने खाना पानी किया. यहां पर किसानों ने सुबह चाय औऱ नाश्ता भी किया. इस दौरान बुधवार सुबह पंजाबी गायक रेशम सिंह अनमोल भी शंभु बॉर्डर पहुंचे और किसानों से बातचीत की. उन्होंने मौके पर एक क्षतिग्रस्त ट्रैक्टर की रिपेएरिंग पर आने वाले खर्च के वहन का ऐलान किया. फिलहाल, वह पहले पंजाबी गायक हैं, जो इस बार किसान आंदोलन के समर्थन में शंभु बॉर्डर पहुंचे.
