जालंधर : अंतरराज्यीय नशा तस्कर गिरोह का भंडाफोड़
Punjab ujala news : जालंधर पुलिस ने अंतरराज्यीय नशा तस्कर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने 2 ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से 12 किलो गांजा बरामद किया गया है. सूचना के आधार पर पुलिस पार्टी ने यह कार्रवाई की है।आरोपियों की पहचान गांव हनवारा निवासी मुहम्मद असलम और गांव हनवारा, गोंडा, उत्तर प्रदेश निवासी मुहम्मद दानिश के रूप में हुई। गिरोह ओडिशा से गांजा लाता था। पंजाब से लेकर हिमाचल तक सप्लाई करता था।
पुलिस आयुक्त स्वपन शर्मा ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि शहर में गांजा तस्करी करने वाला एक अंतरराज्यीय गिरोह सक्रिय है। सूचना के आधार पर पुलिस पार्टी ने संत नगर रेलवे क्रॉसिंग, रेलवे कॉलोनी के पास जाल बिछाया। संदेह के आधार पर टीम ने दो युवकों को रोका। उनकी पहचान मुहम्मद असलम निवासी गांव हनवारा, गोंडा, उत्तर प्रदेश और मुहम्मद दानिश पुत्र इमरान निवासी गांव हनवारा, गोंडा, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई।
12 किलो गांजा बरामद
चेकिंग के दौरान टीम को उनके कब्जे से 12 किलो गांजा बरामद करने में सफलता मिली। पुलिस पार्टी ने आरोपियों को गिरफ्तार किया। जिनके खिलाफ पुलिस स्टेशन नई बारादरी, जालंधर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
