Search for:
  • Home/
  • India/
  • 5 साल में रिफार्म, ट्रांसफॉर्म और परफॉर्म का काम हो रहा: पीएम मोदी

5 साल में रिफार्म, ट्रांसफॉर्म और परफॉर्म का काम हो रहा: पीएम मोदी

Punjab ujala news ; संसद के बजट सत्र के आखिरी दिन अयोध्या में बने भव्य राम मंदिर को लेकर चर्चा चल रही है. इसमें हिस्सा लेते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि एक महान परंपरा का महत्वपूर्ण दिवस है. इससे पहले पीएम मोदी के लोकसभा में पहुंचने पर जय श्रीराम के नारे लगाए गए. पीएम मोदी ने कहा कि पिछले 5 सालो में देश सेवा में महत्वपूर्ण निर्णय हुए. लोकसभा में कई अहम निर्णय लिए गए हैं. आज का दिन बहुत महत्वपूर्ण है. आज देश नया विश्वास अनुभव कर रहा है. पांच साल में रिफार्म, ट्रांसफॉर्म और परफॉर्म का काम हो रहा है.पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि सदी का सबसे बड़ा संकट मानव जाति ने झेला है. महामारी के समय घर से निकलना बड़ा मुश्किल काम था. ऐसे समय में भी देश को काम को रुकने नहीं दिया, सदन की गरिमा को भी बनाए रखा. संकट काल में देश का काम नहीं रुकने दिया. फिर सदन का नया भवन होना चाहिए, इस पर सबने चर्चा की. लेकिन निर्णय नहीं होता था. आपने निर्णय लिया उसका ही परिणाम है कि आज हमें नया सदन मिला.बागपत से भारतीय जनता पार्टी के सांसद सत्यपाल सिंह ने लोकसभा में ऐतिहासिक राम मंदिर के निर्माण और प्राण प्रतिष्ठा पर चर्चा की शुरुआत की. उन्होंने कहा कि ‘मेरा सौभाग्य है कि मुझे संसद के अंदर अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण और रामलला प्राण प्रतिष्ठा के बारे में बोलने का अवसर मिला. आजाद भारत के इस महान सदन में, जो सदन हम सब सांसदों को गौरवान्वित करता है, उस सदन में भगवान राम के बारे में बोलना, उनके मंदिर के बारे में अपना प्रस्ताव को रखना आज मेरे लिए बड़ा दिन है, अयोध्या में राम जन्मभूमि मंदिर में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा होते देखना और वहां जाकर दर्शन करना यह अपने आप में ऐतिहासिक है.’