Search for:
  • Home/
  • Other News/
  • चंडीगढ़ में किसानों से केंद्र की बैठक आज

चंडीगढ़ में किसानों से केंद्र की बैठक आज

Punjab ujala news : पंजाब के संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा की तरफ से 13 फरवरी को दिल्ली कूच की तैयारी से पहले मनाने का प्रयास शुरू हो गया है। किसान नेताओं का कहना है कि आज शाम 5 बजे चंडीगढ़ के पंजाब भवन में बैठक का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री भगवंत मान खुद इस बैठक में रहेंगे और केंद्रीय शिष्टमंडल के साथ ये बैठक चलेगी।किसान-मजदूर संघर्ष मोर्चा के नेता सरवण सिंह पंधेर ने जानकारी दी कि बुधवार रात तकरीबन 9 बजे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, DGP व अन्य सीनियर अधिकारियों ने जगजीत सिंह डल्लेवाल और उनके साथ संपर्क किया था। वॉट्सऐप कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने खुद बताया कि वे केंद्र से किसानों की बातचीत के लिए प्रयास कर रहे थे। जिसके बाद आज शाम बजे केंद्रीय शिष्टमंडल पंजाब भवन पहुंचेगा।