जालंधर में पुलिसवाले बनकर ठगी करने वाले 2 गिरफ्तार
Punjab ujala news : जालंधर में बुधवार रात कपूरथला रोड पर वरियाणा के पास ऑटो चालकों ने 2 लुटेरों को पकड़ा है। इनमें से एक शख्स खुद को सीआईए स्टाफ का पुलिस अधिकारी बताकर लोगों से पैसे वसूलता था और उसके साथ एक और शख्स भी था जिसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार दोनों व्यक्ति रात में वरियाणा के पास सुनसान जगह पर आने-जाने वाले लोगों को रोकते थे और उनसे पैसे की उगाही करते थे। मौके पर मौजूद ऑटो चालकों ने बताया कि ये दोनों पिछले एक सप्ताह से यहां से गुजरने वाले लोगों को रोककर चेकिंग के बहाने उनके पास मौजूद पैसे लूट लेते थे।
