CM Mann ने अधिकारियों से अवैध कॉलोनियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के दिए निर्देश
Punjab ujala news : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने अधिकारियों से भविष्य में राज्य में अवैध कॉलोनियों के निर्माण को रोकने के लिए अवैध कॉलोनाइजरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए एक विधेयक का मसौदा तैयार करने को कहा हैं। भूमि/संपत्ति के पंजीकरण के लिए एनओसी की शर्त समाप्त करने के राज्य सरकार के हालिया निर्णय के संदर्भ में आज बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस निर्णय का उद्देश्य आम जनता को सुविधा प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि अवैध कॉलोनाइजरों पर नकेल कसने के लिए नया कानून बनाने की सख्त जरूरत है। सीएम मान ने अधिकारियों से पंजाब विधानसभा के अगले सत्र से पहले एक नए विधेयक का मसौदा तैयार करने को कहा ताकि इसे विधानसभा द्वारा मंजूरी दी जा सके।मुख्यमंत्री ने कहा कि अवैध कॉलोनाइजर सब्जबाग दिखाकर लोगों को लूटते हैं और अपनी अनधिकृत कॉलोनी बेच देते हैं। उन्होंने कहा कि ठगे गए लोग इन कॉलोनियों में मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष करते रहते हैं। सीएम मान ने कहा कि कालोनाइजर अवैध रूप से पैसा कमाते हैं, जबकि उनके गलत कार्यों का परिणाम आम लोगों को भुगतना पड़ता है।मुख्यमंत्री ने कहा कि अवैध कॉलोनाइजर सब्जबाग दिखाकर लोगों को लूटते हैं और अपनी अनधिकृत कॉलोनी बेच देते हैं। उन्होंने कहा कि ठगे गए लोग इन कॉलोनियों में मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष करते रहते हैं। सीएम मान ने कहा कि कालोनाइजर अवैध रूप से पैसा कमाते हैं, जबकि उनके गलत कार्यों का परिणाम आम लोगों को भुगतना पड़ता है।
