Search for:
  • Home/
  • Political/
  • मेयर चुनाव में धांधली को लेकर NSUI का प्रदर्शन

मेयर चुनाव में धांधली को लेकर NSUI का प्रदर्शन

Punjab ujala news : चंडीगढ़ में भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) ने मेयर चुनाव में हुई धांधली को लेकर केंद्र सरकार और भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। NSUI के प्रदर्शनकारियों को चंडीगढ़ पुलिस ने रोकने की कोशिश को कार्यकर्ता और पुलिस वाले आमने-सामने हो गए। पुलिस ने NSUI के कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए पानी की बौछारें की। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के कार्यकर्ता मेयर चुनाव को लेकर अपना विरोध जताने के लिए आज भारतीय जनता पार्टी के चंडीगढ़ कार्यालय की तरफ जा रहे थे। पुलिस ने NSUI के कार्यकर्ताओं को रास्ते में बैरिगेड लगाकर रोक दिया। जिस पर NSUI के कार्यकर्ता भड़क उठे और उन्होंने बैरिगेड को रास्ते से हटाने की कोशिश की।