फ़िक्र-ए-होद नामक संस्था किसी की भी जरूरतों में, समाज सुधार के कार्यों में और पर्यावरण की देखभाल में सबसे आगे रहती है
PUNJAB UJALA NEWS
जालंधर [राहुल कश्यप]: फ़िक्र-ए-होद नामक संस्था जो 2007 से समाज कल्याण का कार्य कर रही है। यह संस्था किसी की भी जरूरतों में, समाज सुधार के कार्यों में और पर्यावरण की देखभाल में सबसे आगे रहती है। इस संस्था ने अपने एक सदस्य सरदार जगजीत सिंह तूर को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मोमेंटो देकर सम्मानित किया। इस मौके पर संस्था के चेयरमैन सरदार सुखविंदर सिंह लाली ने कहा कि वे समय-समय पर समाज कल्याण गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं।
सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि कनाडा में भी वे अपने देश के लिए काफी काम करते हैं। ये एक अच्छे डोनर भी हैं। उन्होंने कहा कि तूर साहब के इसी अच्छे प्रदर्शन के कारण आज हमने उन्हें सम्मानित किया है ताकि उनका साहस बढ़ सके और उनसे कहा कि संगठन का हर सदस्य उनके साथ खड़ा है। इस मौके पर अमरजीत सिंह बाजवा, मनप्रीत सिंह गिल, सतविंदरपाल सिंह खैरा, नरिंदरपाल सिंह जज, अरविंदर सिंह सूरी और कुलवरन सिंह अटवाल मौजूद थे।