Weather : पंजाब में घनी धुंध का से बढ़ेगी ठिठुरन
Punjab ujala news : पंजाब में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. जिसकी वजह से रात के तापमान के साथ-साथ दिन के तापमान में भी गिरावट आ रही है. पंजाब में गुरुवार को कई जगहों पर धूप को खिली लेकिन सर्द हवाओं से सर्दी से राहत नहीं मिल पाई. इसके साथ कोहरे का सितम भी बढ़ता जा रहा है. सड़कों पर गाडियां रेंगते हुए चलती दिखाई दे रही है. कोहरे की वजह से लोग हादसों का भी शिकार हो रहे है. इसके साथ ही घने कोहरे से रेल. हवाई यातायात भी प्रभावित हो रहा है.
पंजाब में आज घनी धुंध का अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान विजिबिलिटी 50 से 100 मीटर तक रह सकती है. मौसम विभाग की मानें तो 15 जनवरी तक प्रदेश के हालात कुछ ऐसे ही रहने वाले है. फतेहगढ़ साहिब,अमृतसर, तरनतारन, लुधियाना, पठानकोट, गुरदासपुर, पटियाला, बरनाला, मानसा, और संगरूर जिले में घनी धुंध पड़ने वाली है. आज सुबह अमृतसर में विजिबिलिटी 25 मीटर दर्ज की गई. पंजाब के न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है.
