शहीद हवलदार जसपाल सिंह के घर पहुंचे CM भगवंत मान
Punjab ujala news : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान गुरुवार को शहीद हवलदार जसपाल सिंह के घर पहुंचे. इस दौरान सीएम मान ने शहीद की तस्वीर के आग सैल्यूट किया. वहीं शहीद के परिजनों से मुलाकात कर सीएम मान ने हर संभव मदद का भरोसा देते हुए एक करोड़ रुपए का चेक सौंपा. उन्होंने कहा कि देश की सेवा के दौरान अपनी जान गवाने वाले शहीद का देश हमेशा कर्जदार रहेगा. सीएम मान ने कहा शहादत से देश और परिवार को अपूरणीय क्षति हुई है जिसकी भरपाई किसी कीमत पर नहीं की जा सकती, लेकिन शहीद का सम्मान करना और उनके परिवार की आर्थिक रुप से सुरक्षा प्रदान करना उनका कर्तव्य बनता है.
‘समूची कौम के होते है शहीद’
सीएम ने कहा कि शहीद केवल एक परिवार और राज्य के नहीं होते बल्कि वो सारी कौम के होते है. पंजाब सरकार दुख की इस घड़ी में शहीद के परिजनों के साथ खड़ी है और हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए तत्पर है. आपको बता दें कि पंजाब सरकार ड्यूटी पर शहीद होने वाले जवानों के परिवारों को 1 करोड़ रुपए की मदद देती है. इस नीति के तहत सीएम मान शहीद हवलदार जसपाल सिंह के घर पहुंचे थे. जसपाल सिंह 9 महार रेजीमेंट में तैनात थे.ड्यूटी के दौरान वे शहीद हो गए थे.
