Search for:
  • Home/
  • Uncategorized/
  • फरीदकोट में पेट्रोल पंप पर रेट को लेकर हुई बहस, पंप मालिक ने युवक को मार दी गोली

फरीदकोट में पेट्रोल पंप पर रेट को लेकर हुई बहस, पंप मालिक ने युवक को मार दी गोली

पंजाब उजाला न्यूज

फरीदकोट में पेट्रोल पंप पर रेट को लेकर हुई बहस, पंप मालिक ने युवक को मार दी गोली

फरीदकोट जिले में पेट्रोल पंप पर ​तेल डलवाने आए युवक अमरेंद्र सिंह की पैट्रोल पंप मालिक से बहस हो गई। मामला इतना बढ़ गया कि पेट्रोल पंप मालिक ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से फायरिंग कर दी। गोली उसके पैर में लगी, जिसके बाद उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि युवक बिल्कुल खतरे से बाहर है। घटना मंगलवार शाम औलख गांव स्थित फरीद किसान सेवा केंद्र पेट्रोल पंप की है।
बलजीत सिंह ने बताया कि उनका बेटा और उसके दो दोस्त औलख गांव स्थित किसान सेवा केन्द्र के पेट्रोल पंप पर बाइक में पेट्रोल भरवाने के लिए गए थे। जहां पेट्रोल व डीजल के ज्यादा रेट लिए जा रहे थे। जिसे उनके बेटे व उसके दोस्तों ने देने से मना कर दिया। जिसके बाद पेट्रोल पंप कर्मियों ने उनके बेटे व उसके दोस्तों के साथ मारपीट की।
जिसके बाद पुलिस ने मेडिकल कालेज पहुंच कर पीड़ित का बयान दर्ज किया। वही पुलिस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी चेक कर रही है। पुलिस ने कहा की इस मामले में जो भी दोषी होगा, उसके विरूद्ध कानून के मुताबिक सख्त से सख्त से कार्रवाई की जाएगी।