महामंडलेश्वर महंत गंगा दास का अंतिम संस्कार कल मंदिर के सामने गौशाला में होगा संस्कार
पंजाब उजाला न्यूज
महामंडलेश्वर महंत गंगा दास का अंतिम संस्कार कल मंदिर के सामने गौशाला में होगा संस्कार
दिलबाग नगर में स्थित श्री बाबा लाल दयाल मंदिर के सस्थापक महाराज श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर महंत गंगा दास के निधन की जैसे ही खबर शहरवासियों को मिली तो उनके श्रद्धालु उनके मंदिर में पहुंचने शुरु हो गए। महाराज श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर महंत गंगा दास जी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। जालंधर के निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था और मंगलवार को 3 बजे के करीब उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके अकस्मात निधन के कारण शोक की लहर दौड़ गई है। महांमंडेश्वर महंत केशव दास महाराज ने बताया कि उनका अंतिम संस्कार बुधवार दोपहर एक बजे मंदिर के सामने गौशाला में किया जाएगा।
जब अयोध्या में बाबरी मस्जिद को गिराने के लिए देश भर से हिंदु व साधु समाज के लोग अयोध्या पहुंचे थे तो महंत गंगा दास ने भी इसमें बड़ा योगदान दिया था। अयोध्या में इनका एक आश्रम भी है।
