पंजाब की 18 किसान जत्थेबंदियों की रैली , दिल्ली मोर्चे का किया ऐलान, ट्रक ड्राइवरों की हड़ताल का करेंगे समर्थन
पंजाब उजाला न्यूज
पंजाब की 18 किसान जत्थेबंदियों की रैली , दिल्ली मोर्चे का किया ऐलान, ट्रक ड्राइवरों की हड़ताल का करेंगे समर्थन
पंजाब की 18 किसान जत्थेबंदियां जंडियाला गुरु में रैली कर रही हैं। जिसमें किसानों की मांगों को उठाया जाएगा। किसान संघर्ष कमेटी मांगों को लेकर फिर से दिल्ली की सड़कों पर उतरने की तैयारी कर रहे है। जंडियाला गुरु की दाना मंडी में किसान संघर्ष कमेटी की ओर से आज रैली की जा रही है जिसमें पंजाब की 18 किसान जत्थेबंदियां पहुंचेगी। इस संबंध में किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने लाखों किसानों को पहुंचने की अपील की है।
भारतीय किसान यूनियन ने ट्रक ड्राइवरों की हड़ताल को समर्थन देने का ऐलान किया है। यह ऐलान जंडियाला गुरु की रैली के दौरान किया गया। इस दौरान भारतीय किसान यूनियन के सेक्टर चमकौर सिंह ने कहा कि ट्रक यूनियन की मांगे बिल्कुल जायज़ है और किसान उनका समर्थन करते
किसानों ने यह ऐलान इसलिए किया है क्योंकि उनकी मांगों को सरकार ने सुना तो लेकिन पूरी तरह से लागू नहीं किया। आज की रैली के बाद 6 जनवरी को बरनाला में भी रैली की जाएगी। सरकार की ओर से जवाब के बाद ही एक बार फिर से दिल्ली मोर्चे का ऐलान किया जाएगा।
रैली के दौरान किसानो की ट्रैक्टर, ट्रॉलिया के कारण अमृतसर दिल्ली जीटी रोड पर जाम जैसी स्थिति रह सकती है। हजारों की संख्या में किसानों के पहुंचने और फिर रैली के खत्म होने के समय सड़कों पर हर तरफ जाम ही दिखेगा।
