पंजाब सरकार ने मातमी बिगुल बजाने के फैसले को लिया वापिस, SGPC ने जताया था ऐतराज
Punjab ujala news
पंजाब सरकार ने मातमी बिगुल बजाने के फैसले को लिया वापिस, SGPC ने जताया था ऐतराज
पंजाब सरकार ने मातमी बिगुल बजाने के फैसले को वापिस ले लिया है। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने पंजाब सरकार के इस फैसले पर ऐतराज जताया था। जिसके बाद अब सीएम भगवंत मान ने इस फैसले को वापिस लेने का फैसला किया है।
सीएम भगवंत मान ने लिखा कि मैं यह बिल्कुल भी नहीं चाहता कि इनकी शहादत वाले दिन साहिबजादों की कुर्बानियों को नमन करने के अलावा कोई वाद-विवाद हो। इसलिए भावनाओं की कद्र करते हुए पंजाब सरकार 27 दिसंबर को श्री फतेहगढ़ साहिब में बिगुल बजाने वाला फैसला वापिस लेती है।
SGPC प्रधान ने गुरमत मर्यादा के खिलाफ बताया था
एसजीपीसी के प्रधान एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की तरफ से 27 दिसंबर को दसवें पातशाह जी के साहिबजादों के शहीदी दिवस के दौरान मातमी बिगुल बजाने के फैसले को गुरमत मर्यादा के खिलाफ बताया है। एडवोकेट धामी ने कहा कि श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के छोटे साहिबजादे बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह की शहादत शोक या दुःख का प्रतीक नहीं है, बल्कि चढ़दी कला का प्रतीक है।
