Search for:
  • Home/
  • Uncategorized/
  • पंजाबी सिंगर सतविंदर बुग्गा पर भाभी के कत्ल का आरोप, भाई के साथ मारपीट की वीडियो वायरल

पंजाबी सिंगर सतविंदर बुग्गा पर भाभी के कत्ल का आरोप, भाई के साथ मारपीट की वीडियो वायरल

Punjab ujala news

पंजाबी सिंगर सतविंदर बुग्गा पर भाभी के कत्ल का आरोप, भाई के साथ मारपीट की वीडियो वायरल

पंजाबी गायक सतविंदर बुग्गा के ऊपर उनके ही भाई ने गंभीर आरोप लगाए हैं। सतविंदर बुग्गा के भाई ने उन पर भाभी के कत्ल करने का आरोप लगाया है। दोनों भाईयों में पिछले काफी समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है।
दविंदर बुग्गा ने सोशल मीडिया पर शेयर की वीडियो
गायक सतविंदर बुग्गा के भाई दविंदर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी शेयर की है। जिसमें वह आरोप लगा रहा है कि सतविंदर ने उसके साथ मारपीट की है और उसकी पगड़ी उतार दी है। वीडियो में दविंदर बुग्गा पुलिस पर भी आरोप लगा रहा है।वीडियो में सतविंदर बुग्गा अपने भाई दविंदर बुग्गा को रॉड से मार भी रहे हैं।