Search for:
  • Home/
  • Uncategorized/
  • शोक बिगुल के फैसले पर SGPC ने जताया ऐतराज, कहा- साहिबजादों की शाहदत चढ़दीकला का प्रतीक है

शोक बिगुल के फैसले पर SGPC ने जताया ऐतराज, कहा- साहिबजादों की शाहदत चढ़दीकला का प्रतीक है

Punjab ujala news

शोक बिगुल के फैसले पर SGPC ने जताया ऐतराज, कहा- साहिबजादों की शाहदत चढ़दीकला का प्रतीक है

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शुक्रवार(22 दिसंबर) को छोटे साहिबजादों के शहीदी दिवस 27 दिसंबर को सुबह 10 बजे से 10 मीनट तक शोक बिगुल बजाने की बात कही थी। एसजीपीसी ने शहीदी दिवस पर मतामी बिगुल पर आपत्ति जताई है।
एसजीपीसी अध्यक्ष धामी ने किया ट्वीट
इस संबंध में एसजीपीसी अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी ने एक्स पर लिखा कि मुख्यमंत्री जी दसवें पातशाह के साहिबजादों की शहादत, सच्चाई और धर्म की रक्षा चढ़दीकला का प्रतीक है ना कि कोई दुखद घटना। भले ही साहिबजादों की उम्र कम थी।
फैसला वापिस लेने को कहा
आपका ये फैसला गुरमत सिद्धांतों के ख़िलाफ़ है, इसलिए इसे तुरंत वापस ले। गुरमत सिद्धांतों को ध्यान में रखते हुए साहिबजादों की शहादत के प्रति सम्मान और श्रद्धा व्यक्त करें, ना कि इन दिनों को शोकपूर्ण स्वर देने की कोशिश करें