पंजाब में आज बारिश का अलर्ट, पारा लगातार जा रहा नीचे
PUNJAB UJALA NEWS
पंजाब में आज बारिश का अलर्ट, पारा लगातार जा रहा नीचे
पंजाब में मौसम विभाग ने शनिवार और रविवार को धुंध के साथ-साथ बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग के अनुसार, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला,अमृतसर, नवांशहर, कपूरथला और जालंधर में घनी धुंध पड़ सकती है. इसके अलावा पंजाब के कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. वहीं शुक्रवार को लुधियाना का न्यूनतम तापमान सबसे कम दर्ज किया गया.लुधियाना का तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इसके अलावा अमृतसर का न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री, बठिंडा का 6.0 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया.
