Search for:
  • Home/
  • Uncategorized/
  • पंजाब में चलते ऑटो में लड़की के साथ गैंगरेप, आरोपी गिरफ्तार

पंजाब में चलते ऑटो में लड़की के साथ गैंगरेप, आरोपी गिरफ्तार

पंजाब उजाला न्यूज

पंजाब में चलते ऑटो में लड़की के साथ गैंगरेप, आरोपी गिरफ्तार

पंजाब(राहुल कश्यप)पंजाब में लगातार अपराध बढ़ता जा रहा है। आज के समय में पंजाब ‘क्राइम हब’ बन चुका है। आए दिन पंजाब से लूट, चोरी, गोलीबारी और दुष्कर्म के मामले सामने आते रहते है। लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है
अपराधी रात के साथ साथ आजकल दिन में भी लोगों को अपना शिकार बना रहे है। ऐसा ही एक मामला पंजाब के लुधियाना से सामने आ रहा है। लुधियाना में चलते ऑटो में एक लड़की के साथ गैंगरेप करने की खबर सामने आ रही है।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक ऑटो चालक ने लड़की को उसके गांव छोड़ने के बहाने उसको पहले तो ऑटो में बिठा लिया और बाद में उसको किडनैप कर किसी सुनसान जगह पर ले गया। पीड़ित लड़की शिमलापुरी के गाऊं की रहने वाली बताई जा रही है।
ऑटो चालक द्वारा ऑटो को सुनसान जगह पर ले जाने के बाद चालक और उसके दो साथियों लड़की के साथ गैंगरेप किया। इसके बाद आरोपियों ने लड़की को चलते ऑटो से बाहर फेंक दिया और उसके बाद वहां से फरार हो गए।
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तुरंत ही ऑटो चालक सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही पीड़ित लड़की को पुलिस द्वारा अस्प्ताल में भर्ती करवाया गया है।