शाहरुख की Dunki का जालंधर के जहाज वाले घर से कनेक्शन, फिल्म में तलहन सहिब गुरुद्वारे का भी जिक्र
Punjab ujala news
शाहरुख की Dunki का जालंधर के जहाज वाले घर से कनेक्शन, फिल्म में तलहन सहिब गुरुद्वारे का भी जिक्र
बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान की फिल्म डंकी रिलीज होने जा रही है। फिल्म रिलीज से पहले डायरेक्टर राजकुमार हिरानी ने बताया कि उन्हें डंकी फिल्म बनाने में जांलधर के गांव तलहन में टंकी वाले घर की फोटो शेयर की है। रिलीज के लिए पूरी तरह तैयारियां हो चुकी है।
बता दें कि इससे पहले शाहरुख खान पठान और जवान जैसी रिकॉर्ड तोड़ हिट फिल्में दे चुके हैं। डंकी की रिलीज के लिए पूरी तरह तैयारियां हो चुकी हैं।
वीडियो की शेयर
रेड चिलीज एंटरटेनमेंट ने शेयर की डंकी डायरीज नाम से एक वीडियो में हिरानी ने ये खुलासा किया। वीडियो में हिरानी ने जालंधर के घर का फोटो दिखाया, जिसकी छत पर एक हवाई जहाज बना हुआ था। जिस पर बड़ा-2 एयर इंडिया लिखा हुआ था। उस फोटो के बारे में विस्तार से जानकारी साझा की। हिरानी ने कहा कि ये फोटो किसी प्रकार से एडिट नहीं की गई है, ये रियल फोटो है। जिसमें घर के ऊपर जहाज बनाया हुआ था।
