नई वंदे भारत एक्सप्रेस को जालंधर में स्टॉपेज दिलवाने के लिए रेल मंत्री से मिले सांसद सुशील रिंकू
PUNJAB UJALA NEWS
नई वंदे भारत एक्सप्रेस को जालंधर में स्टॉपेज दिलवाने के लिए रेल मंत्री से मिले सांसद सुशील रिंकू
30 दिसंबर से शुरू हो रही नई दिल्ली अमृतसर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को जालंधर में स्टॉपेज दिलवाने की मांग को लेकर आज सांसद सुशील कुमार रिंकू केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिले।
उन्होंने कहा कि जालंधर प्रदेश की प्रमुख औद्योगिक नगरी है, साथ ही एनआरआई हब भी है। इस ट्रेन के जालंधर रुकने से यहां के उद्यमियों व्यापारियों और एनआरआई को काफी फायदा होगा जिन्हें जालंधर नई दिल्ली के बीच इस हाई स्पीड ट्रेन में सफर करने का मौका मिलेगा।
रिंकू ने कहा कि अगर वंदे भारत लुधियाना व अंबाला स्टेशन पर स्टॉपेज है तो जालंधर में भी जरुर होना चाहिए। इसका फायदा रेलवे को तो होगा ही साथ में लोगों के कीमती समय की भी बचत होगी।
लोग पहले भी हुए थे हताश
उन्होंने कहा कि इससे पहले नई दिल्ली कटरा के लिए जो बंदे भारत एक्सप्रेस चलाई गई थी उसे भी जालंधर में स्टॉपेज नहीं दिया गया जिससे यहां के लोग हताश हुए थे। इसलिए अब नई दिल्ली-अमृतसर वंदे भारत एक्सप्रेस में जालंधर को शामिल करना चाहिए
