वासल मॉल के मालिक का दामाद व New Ganpati ज्वेलर का मालिक सौरभ खन्ना, गिरफ्तार पढ़ें मामला
पंजाब उजाला न्यूज
वासल मॉल के मालिक का दामाद व New Ganpati ज्वेलर का मालिक सौरभ खन्ना, गिरफ्तार पढ़ें मामला
जालन्धर :(राहुल कश्यप) जालंधर के कंपनी बाग चौक स्थित New Ganpati ज्वैलर्स के मालिक सौरभ खन्ना को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है। SHO ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए कहा कि सौरभ पर एक बाइक सेल-परचेस की दुकान में जाकर मारपीट करने का आरोप है। पुलिस ने गैर-जमानती धाराओं के अधीन केस दर्ज किया है। कृष्णा नगर के रहने वाले अमनदीप सिंह ने बताया कि उनकी अली मोहल्ला में बाइक सेल-परचेज की दुकान है। उन्होंने सौरभ खन्ना के कमेटियों के पैसे देने थे। इसी दौरान सौरभ अपने साथियों के साथ आया और उनकी दुकान में घुसकर मारपीट की। गौरतलब है कि सौरभ खन्ना Vasal Mall के मालिक का दामाद है।
