Gogamedi Murder Case: राजपूत करणी सेना के प्रधान सुखदेव सिंह के हत्यारे चंडीगढ़ से गिरफ्तार
पंजाब उजाला न्यूज
Gogamedi Murder Case: राजपूत करणी सेना के प्रधान सुखदेव सिंह के हत्यारे चंडीगढ़ से गिरफ्तार
(राहुल कश्यप)चंडीगढ़। Gogamedi Murder Case: राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड के तीन अन्य आरोपियों को शनिवार-रविवार की दरमियानी रात पुलिस ने चंडीगढ़ से गिरफ्तार में ले लिया। ये चंडीगढ़ सेक्टर 22A में शराब ठेके के ऊपर बने कमरे में छिपे थे।
गिरफ्तार किए गए दो आरोपी- रोहित राठौड़ और नितिन फौजी, हत्या के मुख्य गुनहगार हैं। तीसरे आरोपी के बारे में अभी जानकारी सामने नहीं आई है। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने राजस्थान पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए इन्हें गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार कि गए दोनों हत्यारों के अलावा पुलिस ने उदय नाम के एक और लड़के को गिरफ्तार किया है, जिसकी भूमिका की जांच की जा रही है। पुलिस टीम सभी को जयपुर लेकर जाएगी। आपको बता दें कि सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की जयपुर में उनकी रिहायश पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस पूरी घटना में कुल 17 गोलियां चलाई गई थी।
वहीं इससे पहले कल राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या मामले में हरियाणा से पहली गिरफ्तारी हुई थी। राजस्थान पुलिस ने महेंद्रगढ़ जिले के सतनाली के गांव सुरेती पिलानिया के युवक रामवीर को गिरफ्तार किया था।
बताया जा रहा है कि सुरेती पिलानिया के रामवीर ने जयपुर में नितिन फौजी के लिए सारे प्रबंध किए थे। नितिन फौजी और रामवीर दोनों दोस्त हैं और वे पहले भी नितिन फौजी की मदद कर चुके हैं।
