आतंकी गुरपतवंत पन्नू हत्या की साजिश की जांच करेगी FBI, जल्द भारत आएगी टीम
आतंकी गुरपतवंत पन्नू हत्या की साजिश की जांच करेगी FBI, जल्द भारत आएगी टीम
अमेरिका की FBI टीम खालिस्तानी आतंकी और सिख फॉर जस्टिस (SFJ) संगठन गुरपतवंत पन्नू की हत्या की साजिश की जांच करने भारत आएगी। FBI टीम अपने लेवल पर भारत में रहकर जांच करेगी। पिछले महीने ही अमेरिका ने भारत पर पन्नू की हत्या कराने के आरोप लगाए हैं।
FBI के डायरेक्टर आएंगे भारत
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिकी जांच एजेंसी फेडरल ब्यूरो इन्वेस्टिगेशन (FBI) के डायरेक्टर क्रिस्टोफर रे अगले हफ्ते भारत आ सकते हैं। भारत की तरफ से राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) इस मामले को उठाने जा रही है। दिल्ली में FBI और NIA एक दूसरे के आमने-सामने होंगे और आतंकी पन्नू की हत्या की कोशिश मामले में बातचीत करेंगे।
भारत सरकार लगा चुकी है बैन
आपको बता दें कि आतंकी गतिविधियों में शामिल होने के कारण भारत सरकार ने साल 2019 में SFJ पर बैन लगा दिया हुआ है। SFJ पर सिखों को देश के खिलाफ भड़काने और अलगावाद विचाराधारा को समर्थन करने के मामले में बैन किया गया है।
2020 में आतंकी घोषित
SFJ पर बैन लगाने के बाद भारत सरकार ने गुरपतवंत पन्नू को आतंकी घोषित कर दिया। उस पर आरोप लगे कि वह पंजाब में सिख युवाओं को हथियार उठाने के लिए प्रोत्साहित कर रहा है। सरकार ने उसके कई चैनल्स पर भी बैन लगाया हुआ है।
भारत में एक दर्जन से अधिक मामले हैं दर्ज
SFJ और पन्नू के खिलाफ भारत में लगभग एक दर्जन मामले दर्ज हैं। इनमें पंजाब में राजद्रोह के तीन मामले भी हैं। पंजाब पुलिस द्वारा तैयार किए गए डोजियर में SFJ द्वारा सालों से सोशल मीडिया पर विभिन्न अलगाववादी पोस्टों को लिस्ट किया गया है
