Search for:
  • Home/
  • Uncategorized/
  • पंजाब के युवक की सऊदी अरब में मौत, घर में छाया मातम

पंजाब के युवक की सऊदी अरब में मौत, घर में छाया मातम

पंजाब उजाला न्यूज

पंजाब के युवक की सऊदी अरब में मौत, घर में छाया मातम

कपूरथला(राहुल कश्यप)विदेश से आए दिन पंजाब के युवकों की मौत की खबरें सामने आती रहती है। ऐसी ही एक खबर सामने आ रही है। खबर है कि पंजाब के युवक की विदेश में मौत हो गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब के युवक की सऊदी अरब में मौत हो गई है

मृतक युवक पंजाब के कपूरथला के गांव पेरेवाल का रहने वाला बताया जा रहा है। वहीं मृतक युवक की पहचान वीरपाल के रूप में हुई है

बताया जा रहा है कि वीरपाल की सऊदी अरब में ब्रेन हेमरेज से मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि वीरपाल अभी 1 महीना पहले ही छुट्टियां काट के वापिस गया था।
वीरपाल पिछले 10 साल से सऊदी अरब में काम करके अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहा था। वीरपाल के दो बच्चे हैं, एक लड़की और एक लड़का, जिनकी उम्र करीब 13 और 15 साल है। बेटे की मौत की खबर सुनते ही घर में मातम छा गया है। घर वालों का रो रोकर बुरा हाल हो गया है।