Search for:
  • Home/
  • Uncategorized/
  • पंजाब में किसानो ने फिर जाम किया हाईवे, लोग को करना पड़ रहा है भारी परेशानी का सामना

पंजाब में किसानो ने फिर जाम किया हाईवे, लोग को करना पड़ रहा है भारी परेशानी का सामना

पंजाब उजाला न्यूज

पंजाब में किसानो ने फिर जाम किया हाईवे, लोग को करना पड़ रहा है भारी परेशानी का सामना

जालंधर (राहुल कश्यप) गन्ने की कीमतों में बढ़तरी को लेकर पंजबा के किसानो ने एक बार फिर से हाईवे जाम कर दिया है। इस बार किसानो ने होशियारपुर के मुकेरियां में जालंधर-पठानकोट हाईवे जाम किया है और इस कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार किसान शुगर मिल के मेन गेट के सामने बैठे हुए हैं, जिससे हाईवे पर वाहनों की लंबी-लंबी लाईने लगी हुई है। वाहनो में सवार यात्री बेबस नजर आ रहे है, इस दौरान स्कूली बच्चे भी कई वाहनो में फसें नज़र आए जिन्हे ट्रैफिक पुलिस द्वारा अलग-अलग रास्तों से निकाला गया है।

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि सरकार द्वारा केवल 11 रुपए का शगुन कहकर किसानों के साथ भद्दा मजाक किया है। जब तक सरकार गन्ने के रेट को मांगों के अनुसार नहीं देती, अब तब तक उनका धरना जारी रहेगा। इसके अलावा उन्होने कहा कि सरकार जल्द से जल्द शुगर मिल चालू करें और गन्ने के रेट बढ़ाए नहीं तो रेल ट्रेक भी जाम कर दिया जाएगा। आपको बता दें कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा शुक्रवार को गन्ना किसानों को 11 रुपए का शुभ शगुन दिया गया, जिससे किसान काफी नराज है। किसानों ने कहा कि सी.एम. मान ने उन्हें गन्ने का रेट 14 रुपए से अधिक बढ़ाने का आश्ववासन दिया था। इससे पहले पंजाब में गन्ने की कीमत 380 रुपए प्रति क्विंटल थी जबकि अब इसकी कीमत में 11 रुपए इजाफा किया गया है जिससे ये बढ़कर 391 रुपए प्रति क्विंटल हुई है। पर किसान इस कीमत को ओर बढ़ाने की मांग पर अड़े हुए हैं।