पंजाब सरकार की ओर से गगनदीप सिंह आलूवालिया को जालंधर डेवलपमेंट अथॉरिटी का सदस्य नियुक्त ।
पंजाब उजाला न्यूज
पंजाब सरकार की ओर से गगनदीप सिंह आलूवालिया को जालंधर डेवलपमेंट अथॉरिटी का सदस्य नियुक्त ।
जालन्धर( राहुल कश्यप) पंजाब सरकार की ओर से विभिन्न विभागों के चेयरमनों उप चेयरमनों व सदस्यों की नियुक्तियां की गई है I जिसमें जालंधर में इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन दलजीत सिंह अहलूवालिया के बेटे गगनदीप सिंह आलूवालिया उर्फ काकू आलूवालिया को जालंधर डेवलपमेंट अथॉरिटी का सदस्य नियुक्त किया गया है। यहां यह बता दे की राजनीतिक दायरे में काकू आलूवालिया की अच्छी पैठ है, काकू आलूवालिया के साथ काफी यूथ भी जुड़ा हुआ हैI वही वह जन सेवा में भी हमेशा तत्पर रहते हैं।
वहीं नार्थ हलके हल्के में आम आदमी पार्टी की टिकट से चुनाव लड़ चुके दिनेश ढल को पंजाब स्मॉल इंडस्ट्री एंड एक्सपोर्ट कॉरपोरेशन का वाइस चेयरमैन नियुक्त किया गया है इ
इसके अलावा पंजाब के अन्य कई शहरों में भी नेताओं को नियुक्तियां की गई है।
