Search for:
  • Home/
  • Uncategorized/
  • जालंधर वेस्ट के वार्ड-40 से AAP नेता नरेश भगत लड़ेंगे चुनाव, कहा- पार्टी का वफादार सिपाही हूं

जालंधर वेस्ट के वार्ड-40 से AAP नेता नरेश भगत लड़ेंगे चुनाव, कहा- पार्टी का वफादार सिपाही हूं

पंजाब उजाला न्यूज

जालंधर वेस्ट के वार्ड-40 से AAP नेता नरेश भगत लड़ेंगे चुनाव, कहा- पार्टी का वफादार सिपाही हूं

जालंधर(राहुल कश्यप): जालंधर नगर निगम के चुनाव की तारीख का भले ही अभी ऐलान न हुआ है, लेकिन आम आदमी पार्टी के वर्कर खुद को चुनाव लड़ने का लगातार ऐलान कर रहे हैं। अब वार्ड-40 से आम आदमी पार्टी के नेता नरेश भगत ने चुनाव लड़ने का ऐलान किया है।
पेशे से शिक्षक नरेश भगत जालंधर वेस्ट हलके के वार्ड-40 से चुनाव लड़ने की पूरी तैयार की है। नरेश भगत कहते हैं कि उन्होंने साल 2019 में आम आदमी पार्टी ज्वाइन किया था, तब से लेकर आज तक पार्टी की सेवा करने के साथ साथ लोगों की सेवा कर रहे हैं।
नरेश भगत बतौर शिक्षक बच्चों को जहां शिक्षा दे रहे हैं, वहीं समाज सेवक के रूप में इलाके की हर परेशानी को दूर करने के लिए दिनरात डटे रहते हैं। जिससे अब इलाके के लोगों राजनीतिक मंच से चुनाव लड़ने को कहा, तो नरेश भगत पीछे नहीं हटे। नरेश भगत चुनाव के लिए तैयार हैं।